अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 10 किलोमीटर दूर तक एसडीआरएफ की टीम ने की खोजबीन 

On: August 31, 2026 2:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 10 किलोमीटर दूर तक एसडीआरएफ की टीम ने की खोजबीन

बदायूं।गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका।पुलिस,गोताखोर, फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार तलाश कर रही हैं।घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर आगे तक खोजबीन की गई,लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सुकुर्रा गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान उघेती थाना क्षेत्र के गांव सलाबतपुर के रहने वाले करीब 25 वर्षीय बृजेश पुत्र भूरे गहरे पानी में डूब गए थे।वह जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव विचोला के रहने वाले अपने साथी मल्लू पुत्र रक्षपाल के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे।

स्नान के दौरान बृजेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।साथी मल्लू ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी गई और परिवार के लोगों को भी जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। दूसरे दिन सोमवार को भी युवक की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।गोताखोरों के साथ पुलिस,फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर आगे तक गंगा में युवक को तलाशती रहीं। सहसवान कोतवाली पुलिस भी लगातार रेस्क्यू अभियान की निगरानी में जुटी रही।

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार पल-पल अभियान का जायजा लेते रहे और तलाश में लगी टीमों से जानकारी लेते रहे। नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन दूसरे दिन भी बृजेश का कोई पता नहीं चल सका।घटना के बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है और वह युवक के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply