सहसवान में विजिलेंस और ऊर्जा निगम की संयुक्त छापेमारी में पकड़ी गईं 20 चोरी, एफआईआर दर्ज
सहसवान। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से आज रविवार को 33/11 केवी सहसवान तहसील उपकेंद्र के हाई लॉस फीडर (टाउन-1) क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।यह संयुक्त कार्रवाई पीलीभीत विजिलेंस टीम एवं उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम द्वारा अचानक की गई।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि हाई लॉस फीडरों पर बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कटिया डालकर या मीटर में गड़बड़ी करके अवैध रूप से विद्युत का उपभोग न करें,अन्यथा पकड़े जाने पर कठोर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

