अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-कलयुगी बेटे ने किया 63 साल की अपनी मां का रेप

On: August 29, 2026 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News-यूपी के हाथरस जिले में कलयुगी बेटे ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत 25 साल के बेटे ने अपनी 63 साल की मां से कथित रूप से दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पूरे इलाके में इस केस की चर्चा है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

 

बड़े भाई की तहरीर पर दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बड़े भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद, आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है, जब उसकी मां घर के अंदर सो रही थी।

नशे की धुत बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म
आरोप है कि आरोपी बेटा नशे की हालत में अपने घर पहुंचा था। इसके बाद उसने अपनी मां से जबरन दुष्‍कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

मेडिकल टेस्ट के लिए भेजी गई पीड़िता
सिकंदराराऊ के सीओ अमित पाठक ने कहा कि बड़े बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भेजा गया है और केस में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हाथरस पुलिस ने कहा कि केस की जांच की जा रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर में सगे मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म
इसी तरह, रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला पहले यूपी के कानपुर से सामने आया था, जब सगे मामा ने ड्राइवर के साथ मिलकर अपनी 15 साल की भांजी से गैंगरेप कर दिया था। बाद में नाबालिग ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी थी।

भांजी ने विरोध किया तो उसके साथ की मारपीट
शिकायत के अनुसार, आरोपी मामा 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर एक ट्रक में ले गया था। ट्रक में बैठने के बाद आरोपी मामा और उसके ड्राइवर सहयोगी ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। जब नाबालिग ने इस दरिंदगी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply