अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में विधुत विभाग का बड़ा एक्शन: बिजली चोरों और बकायेदारों में हड़कंप, 10 पर FIR, 3.25 लाख वसूले

On: August 29, 2026 4:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
सहसवान में विधुत विभाग का बड़ा एक्शन: बिजली चोरों और बकायेदारों में हड़कंप, 10 पर FIR, 3.25 लाख वसूले
सहसवान (बदायूं) उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशानुसार सहसवान नगर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोकने के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।विभागीय टीम की इस ताबड़-तोड़ कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के बकायेदारों और बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।यह अभियान उपखंड अधिकारी सहसवान  जयप्रकाश,अवर अभियंता रविकांत,विद्युत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) बदायूं, टेकनीशियन हरिपाल सिंह माहौर एवं संविदा स्टाफ की संयुक्त मौजूदगी में चलाया गया।
30 कनेक्शन काटे, 10 उपभोक्ताओं पर दर्ज हुई प्राथमिकी:-चेकिंग के दौरान टीम ने 10 हजार रुपये से अधिक के 30 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही विच्छेदित (काट) कर दिए।इसके अलावा, पूर्व में काटे गए कनेक्शनों को बिना बकाया बिल जमा किए दोबारा अवैध रूप से जोड़कर चलाते पाए गए 6 उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138,बीके अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं, बिना किसी वैध कनेक्शन के सीधे अपनी दुकानों में बिजली चोरी कर रहे 4 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई।
मौके पर हुई ₹3.25 लाख की राजस्व वसूली:-कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 22 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया।विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 3.25 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी सुनिश्चित की।
अधिकारियों की अपील: समय पर भरें बिल, चोरी से बचें:-उपखंड अधिकारी (विद्युत वितरण उपखंड सहसवान) ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने परिसर का लोड बढ़वा लें,अनिवार्य रूप से मीटर से ही बिजली का उपयोग करें और अपना बकाया विद्युत बिल समय से जमा करें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply