अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी में चोरी की बाइक के पुर्जों के साथ दो शातिर युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

On: August 27, 2026 12:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
उझानी में चोरी की बाइक के पुर्जों के साथ दो शातिर युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उझानी (बदायूँ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उझानी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के खुले हुए पुर्जों के साथ दो शातिर युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।कल सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ग्राम फतेहपुर में स्थित रामपाल यादव की मार्केट में आदिल की दुकान पर अचानक छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान मौके से दो युवकों को दबोच लिया गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय पुत्र रामेश्वर और आशीष पुत्र अजय पाल के रूप में हुई है।यह दोनों आरोपी उझानी थाना क्षेत्र के ही ग्राम बरामालदेव के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने मौके से एक HF डीलक्स मोटरसाइकिल के खुले हुए कलपुर्जे बरामद किए हैं, जिन्हें चोरों ने ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खोल रखा था।
सफलतापूर्वक कार्रवाई करने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र, उपनिरीक्षक राकेश कुमार के साथ मुख्य रूप से कांस्टेबल सहदेव सिंह,अशोक कुमार,रितेश कुमार और विनीत कुमार शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply