अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल; अग्निवीर बनने का टूटा सपना

On: August 27, 2026 12:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल; अग्निवीर बनने का टूटा सपना

बदायूं।बिसौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।इस हादसे में एक युवक तरुण यादव की जान चली गई,जबकि दूसरा अर्पित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवा अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके थे।और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया।गांव गुलड़िया निवासी अर्पित (18 वर्ष) और तरुण उर्फ बाबू (19 वर्ष) मदनलाल इंटर कॉलेज में दौड़ लगाकर लौट रहे थे।सुबह करीब साढ़े सात बजे एक डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खंती में जा गिरी।दोनों युवक सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर गए।

अर्पित की हालत नाजुक:-सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।बरेली ले जाते समय तरुण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।अर्पित की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।उसका इलाज बरेली में जारी है।

अग्निवीर बनने का सपना टूटा:-परिजनों ने बताया कि अर्पित और तरुण दोनों ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली थी।वे पिछले कुछ दिनों से मदनलाल इंटर कॉलेज परिसर में शारीरिक दक्षता परीक्षा की कड़ी तैयारी कर रहे थे।आज बृहस्पतिवार सुबह भी वे इसी तैयारी के बाद अपने घर लौट रहे थे।तरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था,जिससे परिवार का सहारा छिन गया।इस घटना से उनके अग्निवीर बनने का सपना अधूरा रह गया। तरुण के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply