बदायूं दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख वसूले,
बदायूं।भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब जमाने और ठगी करने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने अमन उर्फ मयंक शर्मा के साथ अंकुर उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि आरोपियों ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर उससे 1.40 लाख रुपये वसूल लिए।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.07 लाख रुपये बरामद किए हैं।

सीओ सिटी ने बताया कि कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी कि अजय शर्मा और अमन उर्फ मयंक शर्मा व अंकुर उपाध्याय ने वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित पर दबाव बनाकर केस को निपटाने के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग की।रुपये देने से मना करने पर उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाया और मामले को निपटाने के नाम पर 1.40 लाख रुपये वसूल लिए।मंगलवार को पुलिस ने बरातेगदार निवासी अजय शर्मा और चौबे मोहल्ला निवासी अमन उर्फ मयंक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।अजय के कब्जे से 50 हजार और अमन के पास से 57 हजार रुपये बरामद हुए।मामले में नामजद तीसरे आरोपी अंकुर उपाध्याय की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सीओ सिटी राहुल पांडेय के अनुसार,अमन उर्फ मयंक के खिलाफ कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस अब ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related