Amroha News-अमरोहा । श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ स्थल पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास आस्था, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। अंतिम सोमवार के अवसर पर जनपद के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसरों एवं संपर्क मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रमुख शिवालयों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकें।
……

