अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सड़क हादसा: वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, एक की मौत चार घायल, उझानी-सहसवान मार्ग पर हुआ हादसा

On: August 14, 2026 2:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सड़क हादसा: वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, एक की मौत चार घायल,

उझानी-सहसवान मार्ग पर रात्रि के समय हुआ हादसा

सहसवान।वृंदावन से दर्शन कर घर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बृहस्पतिवार देर रात उझानी-सहसवान मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।हादसे में टेंपो चालक के पास बैठे 55 वर्षीय श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सहसवान के नौ श्रद्धालु बृहस्पतिवार सुबह को वृंदावन दर्शन के लिए गए थे।बृहस्पतिवार रात को ही दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे।उझानी पहुंचने पर सहसवान के लिए बस नहीं मिली तो सभी एक टेंपो में सवार हो गए।रात करीब डेढ़ बजे टेंपो उझानी से सहसवान की ओर जा रहा था।इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।टेंपो डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया।हादसे में मोहल्ला अकबराबाद निवासी अतुल शर्मा 55 की मौके पर ही मौत हो गई।वह चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे।हादसे में चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।अतुल शर्मा के दो बेटें और एक बेटी है।सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply