अमरोहा,। मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट अमरोहा में राज्य की आय को 01 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से गठित जनपद स्तरीय गोल्ड ओ.टी.डी. सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर निवेश, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, कृषि, जीएसटी, वन आदि सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सभी विभाग अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुँचाया जाए।
बैठक में पीडीआरडीए श्री अंबरीश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री पुनीत कुमार, जीएमडीआईसी, एलडीएम आदि साहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय अमरोहा

