समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर- सावन माह की महाशिवरात्रि के मोके पर मंगलवार को अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब देखने कों मिला। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर समेत फूलपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और वही भक्तों ने कतार में खड़े होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी अपने परिवार के साथ नगर के श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। विधायक के मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक हरिद्वार और बृजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिरों के अंदर और बाहर महिला पुलिसकर्मियों समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा और भीड़ पर निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को कांवड़िये के वेश में भी तैनात किया गया।
कोतवाल राजेश तिवारी ने स्वयं विभिन्न शिवालयों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई।नगर पालिका ने कराई विशेष सफाईश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर पालिका की ओर से मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई। जगह-जगह चूना बिखराव कराया गया। मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कई घंटे तक कतार में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भक्तों में उत्साह कम नहीं हुआ। मंदिरों के आसपास लगी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने पूजा सामग्री, खिलौने, प्रसाद और अन्य सामान की खरीदारी की।

