अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Moradabad News Today-छत पर लकड़ी लेने गई युवती 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, हालत बेहद गंभीर

On: July 30, 2026 11:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में घरों के ऊपर और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। बुधवार शाम बिलारी ब्लॉक के सिहाली माला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने घर की छत पर लकड़ी लेने गई एक 20 वर्षीय युवती 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना तेज था कि युवती बुरी तरह झुलस गई और तुरंत बेहोश होकर छत पर गिर पड़ी।

शाम साढ़े सात बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सिहाली माला गांव की रहने वाली लगभग 20 वर्षीय फरीन बुधवार शाम करीब 7:30 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर रखी लकड़ी लेने के लिए गई थी। छत के बेहद करीब से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही थी। लकड़ी उठाते समय फरीन गलती से उस तार की चपेट में आ गई और जोरदार करंट लगने से वहीं बेहोश होकर गिर गई।

बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

करंट लगने की आवाज और फरीन के गिरने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत छत की ओर दौड़ लगाई। फरीन को अचेत अवस्था में देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

एंबुलेंस मौके पर पहुंची और फरीन को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलारी ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय तक फरीन को होश नहीं आया था और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा उसका सघन उपचार किया जा रहा है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घरों के पास से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइनों के आसपास जाते समय विशेष सावधानी बरतें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply