वाशिंग सेंटर पर पुत्रों के साथ जा रहे पिता के साथ ही मारपीट गाली-गलौज अनुसूचित जाति उत्पीड़न करने के बाद जान से मार देने की दी धमकी
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न में मामला किया दर्ज
मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान करेंगे
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नाधा निवासी रमेश पुत्र जागन ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने पुत्र विनोद अर्जुन के साथ अपने वाशिंग सेंटर पर जा रहा था बीच रास्ते में खड़े ग्राम के ही रिशिपाल मदन पुत्र राम सिंह हार्वेस पुत्र मदनलाल अजय पुत्र चंद्रपाल ने गाली गलौज अवध व्यवहार करते हुए घेर कर मारपीट शुरू कर दी जिसका मैंने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की शोर मचाए जाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
रमेश पुत्र जागन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 215 धारा 115/2,352,351/3,117 /2 तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया तथा घायल रमेश का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकार सहसवान अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

