गोवंश छोड़ना पड़ा भारी! 4 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर, पुलिस ने ऑटो भी किया सीज
सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों की अब खैर नहीं; 4 पर रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जब्त किया वाहन
कुंवरगांव।ऑटो से गोवंशों को जंगल में छोड़ने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।घटना में इस्तेमाल ऑटो को भी कब्जे में ले लिया गया है।पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बरखिन भट्टे के पास रविवार देर रात कुछ लोगऑटो से गोवंशों को जंगल में छोड़ रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले,जबकि ऑटो चालक रामगोपाल मौर्य पुत्र रामप्रसाद निवासी बागरपुर,थाना भमोरा (बरेली) पुलिस के हाथ लग गया।पूछताछ में उसने चारे की कमी के चलते गोवंशों को जंगल में छोड़ने की बात बताई।
पुलिस ने वीरेश पुत्र राजू, मुट्टी पुत्र राजू और प्रमोद पुत्र रामसहाय निवासी बागरपुर को भी नामजद कर लिया।मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना में इस्तेमाल ऑटो को सीज कर दिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया, पूरे मामले की जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

