Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला
By Manoj Kumar
On: July 21, 2026 8:38 PM

---Advertisement---
Moradabad Crime Update-मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर गांव में हुए सनसनीखेज ऐहमान हसन उर्फ रितिक (21) हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। हत्या की वजह महज 15 दिन पुरानी रंजिश और बदले की भावना बताई जा रही है।पिता से मारपीट का लिया बदलाबता दें कि 20 जुलाई को ताजपुर गांव में एक बैंक्वेट हॉल के पीछे बरबलान (मुगलपुरा) निवासी रितिक का रेता हुआ शव मिला था। वह एक चिकन सेंटर पर काम करता था। मृतक के पिता मेर्जुर्रहमान की तहरीर पर पुलिस ने फैज, तनवीर और एसपी पठान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।एसएसपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तनवीर और मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चारों आपस में दोस्त थे। करीब 15 दिन पहले उनका रितिक से किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आरोपियों का आरोप है कि रितिक ने तनवीर के पिता के साथ भी मारपीट की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने यह खौफनाक साजिश रची।कारखाने में ले जाकर पिलाई बीयर, फिर रेता गलापुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 19 जुलाई की रात उन्होंने रितिक को चाय पीने के बहाने घर से बुलाया और उसे अपने साथ ताजपुर माफी स्थित एक कारखाने में ले गए। वहां सभी ने मिलकर बीयर पी। शराब के नशे में उनके बीच एक बार फिर पुरानी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान तीनों ने मिलकर रितिक के गले पर छुरी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।हत्या को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने घर नहीं गए और अलग-अलग जगहों पर छिपते रहे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में
