अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिला के अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बदायूं के युवक पर रिपोर्ट दर्ज

On: July 18, 2026 5:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महिला के अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बदायूं के युवक पर रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बदायूं के युवक पर अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी युवक बदायूं जिले के थाना दातागंज के गांव नहला नगला निवासी ज्ञान सिंह है।करीब दो साल पहले उनके गांव में काम के सिलसिले में आया था।उस दौरान उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।

इसी दौरान आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए।पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रहा है।सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply