अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 मजदूर घायल, दो युवतियों की हालत नाजुक

On: July 18, 2026 4:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 मजदूर घायल, दो युवतियों की हालत नाजुक

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव में आज शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।इस हादसे में दस से अधिक मजदूर दब गए, जिनमें से दो युवतियों की हालत गंभीर है।उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर भेजा गया है।ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी मजदूर धान की रोपाई करने जा रहे थे।यह घटना तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली एक संकरे कच्चे मार्ग से गुजर रही थी।ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार मजदूर पानी से भरी खंती में गिर गए।आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला।पानी भरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग संकरा होने के कारण यह हादसा हुआ।अन्य घायलों को बदायूं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे का कारण:-ग्रामीणों के अनुसार, जिस कच्चे मार्ग से ट्रैक्टर गुजर रहा था, वह काफी संकरा था।इसी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। उन्होंने पानी से भरी खंती से मजदूरों को निकालने में काफी प्रयास किए। बचाव दल के पहुंचने से पहले ही कई मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply