अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Meerut Crime News : ड्राइवर के इश्क में अंधी हुई स्कूल संचालक की पत्नी; दूध में दी नींद की गोलियां, फिर रजाई में छोड़ दिया जहरीला सांप

On: July 18, 2026 1:33 PM
Follow Us:
Meerut Crime News
---Advertisement---

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हत्या का एक ऐसा खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर आम जनता तक सभी को हिलाकर रख दिया है। हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की सांप के डसने से हुई मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश थी। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर 20 लाख रुपये के बीमे के लालच में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सांप काटने की दी गई थी झूठी सूचना

मेरठ के एसएसपी (SSP) अविनाश पांडे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जुलाई को सूचना मिली थी कि अतुल पवार (35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पत्नी दामिनी ने पुलिस और परिजनों को बताया था कि अतुल को सांप ने काट लिया है। आनन-फानन में उन्हें हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन जब शव को गांव भंडोरा ले गए, तो उन्हें मृत्यु संदिग्ध लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

टेक्निकल सर्विलांस से खुला राज

स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उनके मन में यह सवाल उठा कि कोई सांप चादर के अंदर घुसकर कैसे काट सकता है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया। जांच में सामने आया कि अतुल की पत्नी दामिनी का स्कूल के ही ड्राइवर तुषार से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब दोनों के फोन चेक किए गए, तो एक डिब्बे में बंद सांप का फोटो बरामद हुआ, जिसने पूरी साजिश की पोल खोल दी।

20 लाख के बीमे के लिए रची गई साजिश

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में पता चला कि अतुल पहले विद्या प्रकाशन में काम करता था, जहां उसने अपना 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। इसी बीमा राशि को हड़पकर तुषार और दामिनी शादी करना चाहते थे। इससे पहले भी अतुल को एक बिना नंबर की कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया था, लेकिन तब दामिनी ने उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक दिया था।

ऐसे दिया गया घटना को अंजाम

हत्या वाली रात दामिनी ने अतुल को दूध में भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अतुल के गहरी नींद में जाने के बाद, तुषार ने अपने दो साथियों (सोनू और उदय) की मदद से लाया गया एक जहरीला सांप अतुल के कंबल में छोड़ दिया। सांप के काटने से अतुल की मौत हो गई। इस काम के लिए सोनू और उदय को 5 लाख रुपये देने का सौदा तय हुआ था।

फिलहाल, स्वाट टीम (देहात) और हस्तिनापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply