नाधा पुलिस चौकी पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज, चौकी के सामने रखा था शव
पांच उपद्रवी हिरासत में, पुलिस मौजूदगी में तड़के सुबह 4:00 बजे मृतक का कराया दहा संस्कार
गांव में भारी पुलिस बल तैनात,
एक उपद्रवी ने पेट्रोल सर पर डालकर आग लगाने का किया प्रयास, उसका प्रयास हुआ विफल
एडिशनल एसपी देहात एसडीएम सहसवान तथा पांच थानों की पुलिस, अग्निशमन दल व पीएससी मौके पर पहुंची
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफनगर क्षेत्र पुलिस चौकी नाधा पर मृतक का शव रखकर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा दोषी पुलिस चौकी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग लेकर हंगामा कर रहे ग्रामीण एवं परिजनों काफी समझाने बुझाने के बाद भी न मानने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक देहात हृर्देश कठेरिया,एसडीएम सहसवान रिपुदमन सिंह ने हंगामा कर रहे परिजनों ग्रामीणों को उनकी मांगों के अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बावजूद जब ग्रामीण नहीं माने तब मध्य रात्रि 11:30 बजे के लगभग पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।तथा मृतक के शव को ले जाकर ग्राम कदरनगर उर्फ़ कादरचौक में श्मशान घाट पर ले जाकर परिजनों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात है।
ज्ञात रहे थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम कादरनगर उर्फ कादरचौक में मंगलवार की रात एक परिजन के साथ बाइक से घर लौटते समय बाइक के सामने कार खड़ी करके जबरन रोकते हुए दावत खाकर लौट रहे हरिओम को लाठी डंडों घातक असलेह भाला मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।गंभीर रूप से घायल हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं भेज दिया जहां उपचार के दौरान हरिओम की मौत हो गई। बदायूं में ही हरिओम का शव का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

सड़क पर हंगामा कर रहे हरिओम के परिवार रिश्तेदार एवं ग्रामीण की जानकारी तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक देहात तथा पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहसवान को दी गई जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकार सहसवान अशोक कुमार सिंह एसडीएम सहसवान रिपुदमन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक देहात हिरदेश कठेरिया भारी पुलिस पर लेकर मौके पर पहुंच गए परंतु हंगामा कर रही भीड़ कार्यवाही न होने तक हटने को तैयार नहीं थी।पुलिस प्रशासन ने कई बार भीड़ को हटाने का समझने का प्रयास किया तथा कहा कि वह दोषी लोगों का शीघ्र गिरफ्तार करेंगे तथा पुलिस चौकी स्टाफ की शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच करेंगे दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाएगा परंतु मौके पर ही सभी कार्यवाही करने के लिए प्रशासन को बाध्य कर रही थी। यही नहीं कई लोग बोतलों में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने की धमकी दे रहे थे|
पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीण एवं परिजनों के बीच कई बार हुई वार्ता के बावजूद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जैसे-जैसे समय बीतता गया रात होती गई वह उग्र होते गए एक ग्रामीण ने अपने ऊपर बोतल से पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया तो किसी ग्रामीण ने भूमि पर गिरे पेट्रोल में आग लगा दी जिससे प्रदर्शन स्थल पर अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे मौके पर पहुंची थाना बिल्सी थाना इस्लामनगर थाना सहसवान थाना ज़रीफनगर थाना उघैती पुलिस के अलावा मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस पीएससी तथा पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी हंगामा कर रहे उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया लाठी-चार्ज करने से पूर्व पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए विद्युत व्यवस्था भी बंद कर दी विद्युत आपूर्ति कर रहे जनरेटर भी बंद कर दिए। लाठी चार्ज होते ही धरना स्थल पर भगदड़ मच गई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे पुलिस ने काफी दूर-दूर तक जाकर लोगों के साथ जमकर मारपीट की।लाठी चार्ज में सूत्रों का कहना है लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए जो पुलिस दर से निजी चिकित्सालय में अपना उपचार कर रहे हैं पुलिस ने मौके से पेट्रोल पंप लाठी डंडे मोबाइल फोन के अलावा पांच लोगों को हिरासत में लिया है।इधर आरोप है नाधा पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी अनुराग गिरी युग शर्मा पर उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप फेंककर उन्हें करने का भी प्रयास किया था परंतु उनका प्रयास असफल साबित हुआ।
इधर पुलिस ने मृतक हरिओम के शव को गांव कादर नगर उर्फ़ कादरचौक ले जाकर दो-तीन परिजनों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के बीच मृतक हरिओम का दाह संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में करा दिया।
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल पीएससी दमकल वाहन तैनात है। उच्च अधिकारियों द्वारा ग्राम से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है।
इधर पुलिस ने मृतक हरिओम की घटना में नमजाद छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर में असलेह के जिला जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने उपद्रव कर रहे पांच उपद्रवियों सहित 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

