अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 6 महीने पहले हुई थी शादी

On: July 6, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 6 महीने पहले हुई थी शादी

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।छह माह पहले उसकी शादी हुई थी।मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।घटना के बाद ससुराली भाग गए हैं।मृतका के भाई ने बताया कि उनके बहनोई के किसी और महिला के साथ संबंध थे।बहन ने कई बार यह बात कही थी।उन्होंने बहनोई समेत अन्य ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।

मृतका के भाई ने लगाया ये आरोप:-विवाहिता के भाई लोकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी अंकित के साथ नवंबर 2025 में की थी।इसके बाद अंकित बहन को लेकर हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने चला गया था।वहीं उसने सीमा को फंदे से लटका दिया।
मौत के बाद उसे लेकर अपने गांव सिसरका आ गया।कल रविवार को उन्हें किसी ने घटना की सूचना दी तो वे लोग बहन के घर पहुंचे। वहां बहन का शव मिला। उसके ससुराल वाले भाग गए थे।भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।(रिपोर्ट-जयकिशन सैनी)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply