बदायूं में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, मक्के के खेत में छिपाई लाश; आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई।उसका शव आज रविवार को मक्के के खेत में मिला।किशोरी की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक और उसके पिता को हिरासत में लिया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर टांडा गांव निवासी शिवानी शनिवार सुबह नागा जूना इंटर कॉलेज से टीसी लेने घर से निकली थी। वह देर शाम तक वापस नहीं आई,जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। शिवानी ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।

चुन्नी से गला कसकर हत्या का आरोप:-बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने जुगेंद्र नामक युवक पर शिवानी की हत्या का आरोप लगाया है।आरोप है कि जुगेंद्र ने चुन्नी से गला दबाकर शिवानी की जान ली। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने जुगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

