अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के काफिले में 200 कारें, जगह-जगह हुआ स्वागत, लगा जाम

On: July 5, 2026 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के काफिले में 200 कारें, जगह-जगह हुआ स्वागत, लगा जाम

भाजपा के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बदायूं में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। उनके काफिले में दो सौ से अधिक कारें शामिल थीं।इसके कारण शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। यह स्वागत समारोह सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे के बाद तक एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चला।

बिनावर से शुरू होकर यह स्वागत कार्यक्रम उझानी तक आयोजित किया गया।बरेली मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए थे।हालांकि, कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के सामने ये इंतजाम नाकाफी साबित हुए।पुठी सराय में पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत हुआ। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के मलगांव स्थित त्रिलोकपुर ग्राम पर भी अभिनंदन कार्यक्रम हुआ।

पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के आवास पर भी स्वागत किया गया।वरिष्ठ नेता डॉक्टर शैलेश पाठक ने दातागंज चौराहा स्थित स्वराज एजेंसी के निकट उनका अभिनंदन किया। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक और विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के आवास पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल के आवास पर भी लोधी का स्वागत किया गया।

प्रमुख नेताओं ने किया स्वागत:-पूरनलाल लोधी के स्वागत में कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के आवास पर भी उनका अभिनंदन किया गया।सभी विधायक और वरिष्ठ नेता इस अवसर पर मौजूद थे।

यातायात व्यवस्था पर असर:-पूरनलाल लोधी के काफिले में दो सौ से अधिक वाहन शामिल थे।शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।इसके बावजूद कई क्षेत्रों में यातायात बाधित रहा।कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply