अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में बीच सड़क पर सिपाहियों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा, गले में गमछा डाल नीचे गिराया

On: July 5, 2026 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान में बीच सड़क पर सिपाहियों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा, गले में गमछा डाल नीचे गिराया

सहसवान। नगर में बाइक सवार से मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक सवार युवक से मारपीट की जा रही है।कल शनिवार को वायरल हुआ वीडियो सहसवान के बाजार विल्सनगंज स्थित मुख्य चौराहे का बताया जा रहा है।इसमें बाइक सवार युवक को वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले गले में गमछा डालकर गिरा दिया और उसके बाद मारपीट की।बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर भी पिटाई की।पीड़ित युवक की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं, इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।वह कोतवाली पहुंचकर जानकारी करेंगे|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply