अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बहादुरगढ़ में हत्या के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था

On: July 5, 2026 9:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में हत्या के 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। दोनों आरोपी हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। मामला FIR नंबर 379/2026, थाना सिटी हांसी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF ने ज्वाइंट ऑपरेशन में ये कार्रवाई की है।

मृतकों की पहचान हुई
एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों की पहचान प्रवेश (हिसार) और हिमांशु (हिसार) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।

दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी हथियारों से लैस होकर किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एनकाउंटर के दौरान दोनों आरोपियों को गोली लगी और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया, “आज, STF बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर, बहादुरगढ़ इलाके में प्रवेश और हिमांशु नाम के आरोपियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। दोनों आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम था और वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे।”

पुलिस के मुताबिक, “दोनों आरोपी हांसी में जिम ऑपरेटर कपिल की दिन-दहाड़े हत्या के मामले में वांछित थे। यह मामला हांसी सिटी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 379 (दिनांक 11.06.2026) के तहत BNS की धाराओं 103(1), 109(1), 3(5) और 61(2)(A) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के अंतर्गत दर्ज किया गया था।”

पुलिस ने बताया था, “पक्की जानकारी मिली थी कि आरोपी हथियारों से लैस हैं और अपराध करने आए हैं। बहादुरगढ़ इलाके में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान आत्मरक्षा में हुई गोलीबारी में दोनों वांटेड आरोपियों को गोली लगी और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए।”

बता दें कि बाद में ये जानकारी सामने आई कि पुलिस की गोली से घायल हुए दोनों आरोपियों की मौत हो गई है। घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply