अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शर्मनाक : तालाब में गोवंश का शव फेंकते रंगे हाथ पकड़ा गया केयर टेकर, वीडियो वायरल

On: July 4, 2026 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शर्मनाक : तालाब में गोवंश का शव फेंकते रंगे हाथ पकड़ा गया केयर टेकर, वीडियो वायरल

कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादल स्थित गोशाला में गोवंश की मौत के बाद उनके शवों को तालाब में फेंके जाने का मामला सामने आया है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

वायरल वीडियो के मुताबिक,गोशाला का केयर टेकर मृत गोवंश को वाहन में लादकर गांव से बाहर ले जा रहा है।फिर गोवंश का शव तालाब में फेंक देता है। यह वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है,जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में आए दिन गोवंश की मौत हो रही है।शवों का सही तरीके से निस्तारण करने के बजाय उन्हें तालाब के किनारे या पानी में फेंक दिया जाता है, जिससे आसपास गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

ग्राम प्रधान वीरेश यादव ने बताया कि गोशाला का संचालन एक एनजीओ द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने भी स्वीकार किया कि गोवंश की मौत के बाद शवों को गांव के बाहर तालाब के किनारे फेंका जाता है। वहीं, इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply