दंपति गया था खेत पर, उनकी गैर मौजूदगी में घर में अकेली 14 वर्षीय युवती को मोहल्ले का ही युवक लेकर हुआ रफू-चक्कर
पीड़ित की माता ने मोहल्ले के ही एक आरोपी के कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
आरोपी पर युवती की हत्या की आशंका की व्यक्त
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान को कस्बे के एक मोहल्ला निवासिनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने पति के साथ खेत पर गई हुई थी उसकी 14 वर्ष की लड़की घर पर मौजूद थी जब वह लौट कर आई तो उसकी पुत्री लापता थी मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मोहल्ले के ही अमित पुत्र चंद्रपाल पर मेरी पुत्री को जबरन बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया!
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि अगर शीघ्र उसकी पुत्री को बरामद नहीं किया गया तो उपरोक्त अमित उसके साथ कोई बड़ा हादसा कर सकता है उन्होंने अपने परिवार की भी सुरक्षा का बंदोबस्त कराए जाने की मांग की।
प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी अमित पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहल्ला के विरुद्ध अपराध संख्या 325 धारा 137/2 तथा 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच उपनिरीक्षक रामायण सिंह को सौंपी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

