मुकदमे का वादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए जमीन पर उठाकर पटका कूल्हे की हड्डी टूटी
पीड़ित के भाई ने एक आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुजातगंज पचतौर निवासी देशराज पुत्र भवानी प्रसाद ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम की निवासी राकेश पुत्र देवदूत ने मेरे भाई ओंमकार पर वादी तोड़ने का झूठा आरोप लगाते हुए घर के सामने मारपीट की तथा विरोध करने पर घर में घुसकर मेरे भाई ओंमकार को जमीन पर उठाकर पटक दिया जिससे उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई।तथा मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने देशराज पुत्र भवानी निवासी ग्राम के विरुद्ध संख्या 324 धारा 333 115 /2,352, 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

