अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ मासूम के अपहरण का मुख्य आरोपी शान पाशा

On: July 4, 2026 9:03 AM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा। अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में एक 5 साल के मासूम बच्चे के अपहरण और उस पर हुए जानलेवा हमले (हाफ मर्डर) की खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी शान पाशा ने हैवानियत की जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। प्यार में अंधे हो चुके इस दरिंदे ने प्रेमिका के मासूम बेटे को ही अपने रास्ते का कांटा समझकर खौफनाक साजिश रच डाली थी।

प्यार, ब्रेकअप और हैवानियत की खौफनाक साजिश-जानकारी के मुताबिक, आरोपी शान पाशा संभल जिले के मातीपुर गांव का रहने वाला है। उसका पास के ही एक गांव में रहने वाली विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में विधवा महिला ने अपने 5 साल के बेटे के बड़ा होने का हवाला देते हुए शान से बातचीत करना बंद कर दिया था। प्रेमिका की इस बेरुखी से शान पाशा बुरी तरह झुंझला गया। उसने तय किया कि वह उस बच्चे को ही रास्ते से हटा देगा, जो उसके और प्रेमिका के बीच दीवार बन रहा है।

अगवा कर जंगल में मृत समझकर खेत में फेंका-इसी खौफनाक मंसूबे के साथ शान पाशा ने गुरुवार रात 5 साल के मासूम का अपहरण कर लिया। वह बच्चे को अगवा कर जंगल में ले गया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बच्चे को मृत समझकर खेत में फेंक कर फरार हो गया था। गनीमत रही कि बच्चे की जान बच गई, जिसका फिलहाल मेरठ के एक अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इस मामले में बच्चे के ताऊ की तहरीर पर शान पाशा और उसके भाई सुहैल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी।

भागने की फिराक में था, पुलिस ने किया लंगड़ा-मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी शान पाशा नरथो गांव के जंगल में छिपा है और वहां से भागने की फिराक में है। सूचना पर डिडौली पुलिस ने तुरंत जंगल में घेराबंदी कर ली। पुलिस ने जब शान को रोकने के लिए आवाज दी, तो उसने पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिया।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शान पाशा की बाईं टांग में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply