अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में भारी बारिश होने के कारण जर्जर गोदाम ढहा

On: July 3, 2026 9:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गुरुवार को झकड़ी अड्डे के समीप एक जर्जर गोदाम अचानक गिर गया। हादसे में गोदाम के मलबे के नीचे दबने से एक बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार, झकड़ी अड्डे के पास स्थित यह गोदाम मोहल्ला होली वाला निवासी मोतीलाल वर्मा का बताया जा रहा है। गोदाम लंबे समय से जर्जर हालत में था। इसके पीछे भूकन नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है।बताया जाता है कि गुरुवार को भूकन का परिवार गोदाम के पास मौजूद था। इसी दौरान भारी बारिश के कारण कमजोर हो चुका गोदाम अचानक ढह गया। गोदाम का मलबा पास में बंधी किराएदार की बछिया पर जा गिरा।

गंभीर चोट लगने और मलबे में दबने से बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गोदाम गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज अंकुर मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में कई पुराने और जर्जर भवन मौजूद हैं, जो लगातार हो रही बारिश के चलते कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक भवनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply