अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में खुशियों के बीच अचानक चले लात-घूंसे, बारात देख रहे लोगों से भिड़े बाराती… पुलिस जांच में जुटी

On: July 3, 2026 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। शादी-विवाह का खुशनुमा माहौल उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत में बदल गया, जब बारात चढ़त के दौरान एक मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रूखालू गांव में गुरुवार देर रात बारातियों ने गांव के ही एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाचा को मारी लात, भतीजे ने किया विरोध तो टूट पड़े बाराती जानकारी के अनुसार, रूखालू गांव निवासी बलेश की बेटी की शादी थी। गुरुवार रात खुशी-खुशी बारात चढ़त की रस्म चल रही थी। गांव के अन्य लोगों के साथ बलजीत के चाचा भी बारात देख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बारात में शामिल एक युवक ने जानबूझकर बलजीत के चाचा के पैर में लात मार दी। पास ही खड़े बलजीत ने जब अपने चाचा के अपमान का विरोध किया, तो बारातियों से उसकी तीखी कहासुनी हो गई।

घेरकर की मारपीट, मची अफरा-तफरी देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बारात में आए कुछ लोगों ने बलजीत को चारों तरफ से घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस अचानक हुए हमले में बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। खुशियों वाले घर में अचानक हुई इस हिंसक घटना से अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा घटना के बाद लहूलुहान हालत में बलजीत को लेकर उसके परिजन तुरंत हसनपुर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण (Medical) के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply