Moradabad news-नौचंदी एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 12 लाख के हीरे-सोने के आभूषण बरामद
By Manoj Kumar
On: July 2, 2026 8:25 AM

---Advertisement---
moradabad news-मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने यात्रियों का कीमती सामान चुराने वाले एक ट्रेन कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से करीब 12 लाख रुपये कीमत के हीरे-सोने के आभूषण और 10,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।बुधवार देर रात प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर संयुक्त गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनेश कुमार (30) निवासी ग्राम बैजनी, टांडा (रामपुर) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से हीरे जड़ित सोने की दो चूड़ियां, पेंडेंट, झुमके और कुर्ते के बटन का सेट मिला। यह कीमती सामान इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक माननीय न्यायाधीश के करीबी रिश्तेदार का है। आरपीएफ-जीआरपी टीम ने वीडियो कॉल के जरिये पीड़ित से संपर्क किया, जिन्होंने अपने जेवरातों की स्पष्ट शिनाख्त कर ली है।सीट पर छूटा पर्स चुराकर पत्थरों में छिपाए थे जेवरकड़ी पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि 27 जून को नौचंदी एक्सप्रेस (14241) के एच-1 कोच में चादर-कंबल बांटने की उसकी ड्यूटी थी। मुरादाबाद स्टेशन पर यात्रियों के उतरने के बाद उसने सीट नंबर 15 पर छूटा हुआ एक पर्स अपनी जेब में रख लिया। बाद में उसने पर्स से जेवरात निकालकर एक पॉलिथीन में बांधे और प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ पत्थरों के नीचे छिपा दिए थे, जिसे टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
