अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अखिलेश यादव का 53वाँ जन्मदिन हसनपुर में धूमधाम से मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

On: July 1, 2026 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हसनपुर (अमरोहा):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का 53वाँ जन्मदिन हसनपुर स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्र सचिव, वर्तमान काँठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के कार्यालय पर केक काटकर, एक-दूसरे को केक खिलाकर तथा मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय एवं जनहित की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा हसनपुर अध्यक्ष कैसर परवेज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनता की आवाज़ बुलंद कर रही है तथा प्रदेश के विकास, सामाजिक सौहार्द, किसान, नौजवान, महिलाओं, गरीबों एवं पिछड़े वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, भाईचारे एवं समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता आदि मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply