अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

टीईटी परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण, 15 केंद्रों पर 28198 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

On: July 1, 2026 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
टीईटी परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण, 15 केंद्रों पर 28198 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा प्रारम्भ होने के समय से 45 मिनट पूर्व तक ही होगा अभ्यर्थियों का प्रवेश
बदायूँ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा 02, 03 व 04 जुलाई को उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही है। 02 व 03 जुलाई को दो-दो पालियों में  तथा 04 जुलाई, 2026 को केवल प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद के 15 केंद्रों पर कुल 28198 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीएम ने बताया कि जनपद के 15 केंद्रों पर कुल 28198 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिवसीय परीक्षा कुल 05 पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर तथा अंतिम दो पाली प्राथमिक स्तर की होंगी। प्रथम दो पाली में प्रत्येक पाली में 5639 अभ्यर्थी तथा अंतिम तीन पाली में प्रत्येक पाली में 5640 की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02ः30 बजे से 05ः00 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु अभ्यार्थियों को केवल तीन चीजें ही मान्य हैं, जिसमें प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं काला डॉट पेन। इसके अतिरिक्त कोई भी वस्तु केंद्र पर मान्य नहीं है। प्रथम पाली हेतु अभ्यार्थियों का प्रवेश प्रातः 07ः15 से 08ः45 तक तथा द्वितीय पाली हेतु अपराह्न 12ः15 से 01ः45 बजे तक मान्य है, इसके उपरांत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
डीएम ने अभ्यार्थियों के रुकने हेतु रैन बसेरा की व्यवस्था तथा प्राथमिक चिकित्सा हेतु दवाईयों की किट प्रत्येक केंद्र अधीक्षक को वितरित कराई गई है।
अभ्यार्थियों से किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए इस हेतु रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क तथा इन स्थानों से परीक्षा केंद्रों की दूरी अथवा किराया अंकित बैनर लगाने के लिए संबंधित अधिकारी को आदेशित किया।
नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा के सफल, शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत धारा-163 लगा दी गई है।बस स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था एवं ट्रैफिक नियंत्रण के कुशल संचालन हेतु सम्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200-300 मीटर की परिधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी, प्रिन्टिंग दुकाने बन्द रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई0टी0 गैजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply