उधार के पैसे न देने पर फावड़ा मारकर किया घायल, पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रिहान पुत्र अफजाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी लवली से उसने 1500 रूपये उधार लिए थे और रुपये वापस स्वयं को ही करने के लिए कहा अचानक रास्ते में लवली का पति जावेद मिल गया और उसने तगादे के पैसे मांगे मैंने इंकार कर दिया मैंने कहा मैंने पैसे तेरी पत्नी से लिए हैं उसे ही वापस करूंगा तो उसने जान से मारने की नीयत से फाबड़ा उठाकर प्रहार कर दिया जो उसके हाथ में लगा वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 320 धारा 115/2,352,117/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल रिहान को चिकित्सीय परीक्षण हेतु समुदायिकता केंद्र भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

