लापरवाह अफसरों पर डीएम का चाबुक: IGRS शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर 17 अधिकारियों का वेतन रोका
बदायूं। आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने 17 अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया।इन अधिकारियों का शासन से निर्धारित न्यूनतम 90 प्रतिशत संतुष्टि मानक कम पाया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण की शासन स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है।शासन ने शिकायतकर्ता संतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए न्यूनतम 90 प्रतिशत संतुष्टि मानक निर्धारित किया है।इसके बावजूद कई अधिकारियों ने बार-बार निर्देश देने के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं किया।


