आईजीआरएस का असर: बिना रजिस्ट्रेशन डॉक्टरी कर रहे झोलाछाप के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक ने लिखाई रिपोर्ट
दीपक कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत करके उपरोक्त चिकित्सक के विरुद्ध शिकायत कराई थी दर्ज
सहसवान (बदायूं) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां के चिकित्सा अधीक्षक ने ग्राम उस्मानपुर में बिना पंजीकरण के की दुकान चला रहे डॉक्टर उदल सिंह उर्फ बाबा पुत्र बालक राम निवासी ग्राम बक्सर थाना कोतवाली सहसवान के विरुद्ध थाना जरीफ नगर में नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चिकित्सा अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष जरीफ नगर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम धोबर खेड़ा थाना जरीफ नगर निवासी दीपक कुमार पुत्र आराम सिंह ने बताया की दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए अवगत कराया की ग्राम उस्मानपुर में एक झोलाछाप चिकित्सा जिसका नाम डॉक्टर उदल सिंह है लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है आईजीआरएस की शिकायत मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक ने उपरोक्त झोलाछाप चिकित्सक डॉक्टर उदल सिंह उर्फ बाबा के विरुद्ध अपराध संख्या 185 धारा 318 बटे चार 15/2 तथा 15/3 के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर चिकित्सक की तलाश प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

