फोन पर बात करते रेलवे ट्रैक पर पहुंची छात्रा, ट्रेन की चपेट में आकर मौत
बदायूं में उसावां थाना क्षेत्र के गांव सेहा नवीगंज निवासी रान्या देवी (19) पुत्री मुनेश पाल रविवार को घर से शहर के आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बीसीए में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की बात कहकर घर से निकली थी। छात्रा के पिता मुनेश ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद उसके ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिल गई।
घर की इकलौती बेटी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।मुनेश पाल के दो बेटे विपिन पाल और रवि पाल हैं।बेटी की मौत पर पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा भरकर छात्रा का पोस्टमॉर्टम कराया।पुलिस ने बताया कि हादसे में छात्रा के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

फोन पर बात करते ट्रैक के पास पहुंच गई थी:-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,ट्रेन की चपेट में आने से पहले छात्रा किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करते-करते वह अचानक पटरी के पास पहुंच गई।जब तक उसे बचाते तब तक वह रामनगर-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ चुकी थी। ट्रेन की रफ्तार हल्की होने के कारण छात्रा के सिर और हाथ-पैर में ही चोटें आईं।
शव के पास पुलिस को कॉलेज का बैग और रसीद मिली:-छात्रा के पास से पुलिस को कॉलेज का बैग और एक रसीद मिली है। छात्रा रामनगर-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गई थी।पुलिस का कहना है कि छात्रा पटरी के पास कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

