अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BSNLने दो सस्ते प्लान किये लांच इतना सस्ता हुए जमकर चलायें नेट

On: June 22, 2026 4:07 PM
Follow Us:
BSNL Recharge plan 2026
---Advertisement---

BSNL ने फादर्स डे के मौके पर धांसू ऑफर पेश किया है। अपने दो रिचार्ज प्लान में बदलाव करने का फैसला किया है। इन दो प्लान में यूजर्स को अब एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। ये दोनों रिचार्ज प्लान 330 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दे रहा है।

BSNL का ऑफर
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने 997 रुपये और 1999 रुपये वाले प्लान में एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करने की घोषणा है। इसमें खास तौर पर यूजर्स को 10GB तक बोनस डेटा ऑफर किया जा रहा है। इन दोनों प्लान में 330 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल का यह ऑफर 21 जून से लेकर 30 जून के बीच मिल रहा है। इस दौरान यूजर्स अपने नंबर को इन दोनों प्लान के साथ रिचार्ज कराते हैं तो एक्स्ट्रा डेटा का लाभ ऑफर किया जाएगा। यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Self Care ऐप से अपने नंबर को रिचार्ज करा सकते हैं।

997 रुपये वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स पूरे भारत में किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। वहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS भी दिया जाता है। इस प्लान में फादर्स डे के मौके पर यूजर्स को 5GB बोनस डेटा ऑफर किया जाता है।

1999 रुपये वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 330 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जाता है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ भी मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस प्लान के साथ 10GB बोनस डेटा ऑफर कर रहा है। यह ऑफर भी 30 जून तक ही वैलिड है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply