अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-किसान दिवस में डीएम ने किसानों की समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के दिये निर्देश’

On: June 17, 2026 8:55 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा : जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम गत माह की शिकायतों के निस्तारण आख्या की समीक्षा गई। आज के किसान दिवस में गन्ना विभाग, सिंचाई विभाग एवं मध्यगंगा नहर निमार्ण खण्ड-4 में पानी का समय से नहीं आना आदि रही। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिक के साथ शीघ्रता से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी का स्पष्टीकरण जारी करने के साथ शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए।

आज के किसान दिवस में जनपद के समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारीयों की उपस्थिति में सभी कृषक बन्धुओं की समस्यों को ध्यान पूर्वक सुना गया।

आज के किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक महेन्द्र पाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी एवं कृषक एवं किसान संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply