अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा बंपर धन लाभ

On: June 16, 2026 8:17 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

Horoscope: 16 जून 2026 को सातवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस बार का बड़ा मंगल और भी खास माना जा रहा है। दरअसल, 16 जून को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि मंगल देव को ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। वहीं कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं।

सूर्य और मंगल मित्र ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर ज्योतिषी दृष्टि से बेहद अहम और प्रभावशाली घटना माना जा रहा है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। इन राशि के जातकों के धन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि मंगल का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। मेष राशि के व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपको लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। सिंह राशि वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं। मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। नया घर या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत ही शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में थे उन्हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। यह समय निवेश के लिए उत्तम माना जा रहा है। भविष्य में इस निवेश से आपको जबरदस्त फायदा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply