अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kal Ka Mausam : कल कई राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

On: June 12, 2026 9:34 PM
Follow Us:
weather-update
---Advertisement---

Kal Ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कल यानी 13 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में झमाझम बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश की गतिविधि जारी रहेगी.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून केंद्रीय अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और बिहार में दस्तक दे सकता है.

कल 13 जून को बिहार, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है. इन राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण भारत के तटीय व दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में कल भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

 

कुछ हिस्सों में ‘हीटवेव’ का टॉर्चर
एक तरफ जहां देश के बड़े हिस्से में बारिश की फुहारें राहत बन कर बरसेंगी, वहीं कुछ राज्यों में सूरज की तपिश बरकरार रहेगी. मौसम विभाग ने कल 13 जून को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा व विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहेगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply