अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News- सहारनपुर में ISI से जुड़ा संदिग्ध आतंकी नईम गिरफ्तार

On: June 12, 2026 9:21 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News– सहारनपुर जिले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंक निरोधी दस्ता (ATS) के एक संयुक्त अभियान में इस संदिग्ध आतंकी को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है। इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध आतंकी के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री पाई जाने की बात भी सामने आई है।

संदिग्ध आतंकी की पहचान सामने आई
सामने आई जानकारी के अनुसार, यूपी के सहारनपुर में ऑपरेशन में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी की पहचान नईम नाम के शख्स के रूप में की गई है। नईम के पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से संबंध होने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

भोपाल से भी एक संदिग्ध गिरफ्तार
दूसरी ओर मध्य प्रदेश ATS ने जानकारी दी है कि उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से संपर्क रखने के आरोप में भोपाल के रहने वाले मोहम्मद फ़राज़ उर्फ़ खालिद सैफुल्ला (34) को गिरफ़्तार किया है। उसने एजेंसी के सामने कबूल किया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए उनसे जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ BNS और UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस के मुताबिक, एक अन्य आरोपी, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद का रहने वाला नईम अब्दुल्ला, अभी फरार है। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि इसी संदिग्ध नईम को यूपी में पकड़ा गया है।

मध्य प्रदेश ATS ने दी पूरी डिटेल
मध्य प्रदेश ATS ने बताया- “मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल निवासी मोहम्मद फराज पाकिस्तानी WhatsApp ग्रुप से जुड़ा हुआ हैंऔर वह पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर अन्य लड़कों को जोड़कर देश विरोधी गतिविधियों के लिए तैयारी कर रहा हैं। वरिष्ठ अधिकारियोंद्वारा एटीएस भोपाल की टीम को त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेश दिया गया। टीम द्वारा फराज को तलाश कर उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ में उसके द्वारा स्वीकार किया गया किवह करीब 5-6 साल पहले से मोवाइल फोन के माध्यम से देवबंद निवासी नईम अब्दुल्ला से संपर्क में था। नईम अब्दुल्ला ने फराज का परिचय पाकिस्तानी हैंडलर से करवाया था। धीरे धीरे फराज उस पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ गया था। पाकिस्तानी हैंडलर ने फराज को जिहाद में शामिल होने हेतु प्रेरित किया। उसने कहा कि वह कई लड़कों को तैयार कर चुका हैं, अब तुम्हें भी उसके लिए तैयार होना पड़ेगा। फराज ने पाकिस्तानी हैंडलर से कोई भी काम सौंपे जाने पर पूरा किये जाने की शपथली थी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply