अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-हसनपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

On: June 9, 2026 9:18 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-(समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी) अमरोहा। जनपद पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना हसनपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए अद्दल स्टार्टर और एक अद्दल बैटरी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हसनपुर के पर्यवेक्षण में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक थाना हसनपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 339/2026 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों राजेंद्र पुत्र फत्तेसिंह और विजय पुत्र फत्तेसिंह, निवासी ग्राम रहरा, थाना हसनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अद्दल स्टार्टर और एक अद्दल बैटरी बरामद की है, जिन्हें पूर्व में चोरी किया गया था।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल अभिषेक पवार एवं कांस्टेबल अनिल कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply