सड़क किनारे लगे कंटीले तार में फंसी बाइक, युवक की गर्दन कटने से मौत, हादसे में दूसरा युवक घायल
अलापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।सड़क किनारे खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में बाइक फंस जाने से युवक की गर्दन कट गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

