UP News-मां के सामने की अश्लील हरकत तो भड़की बेटी: वाराणसी में गैराज मालिक की हत्या
By Manoj Kumar
On: May 29, 2026 11:20 AM

---Advertisement---
up news वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छेड़खानी (Eve-Teasing) का एक बेहद खौफनाक अंजाम सामने आया है। यहां सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक युवती ने अपने भांजे के साथ मिलकर एक गैराज मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक गैराज मालिक पर आरोप है कि वह आए दिन युवती के साथ छेड़खानी करता था और अश्लील इशारे कर उसे परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी मौसी और भांजे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।लगातार पीछा कर करता था अश्लील इशारे पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी लड़की ने बताया कि मृतक मनोज कुमार पटेल (40) उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह जब भी घर से बाहर निकलती, मनोज उसका पीछा करता और रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करता था। गुरुवार को हद तब हो गई, जब मनोज ने लड़की की मां के सामने ही उससे छेड़खानी कर दी। इससे लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।रास्ते में रोका और लोहे की रॉड से किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंहपुर गांव का रहने वाला मनोज कार मैकेनिक था और अपना गैराज चलाता था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब मनोज रिंग रोड स्थित डंडन बाबा कुटिया के पास अपने गैराज जा रहा था, तभी सिंहपुर स्थित दुबे कटरा के पास गांव के ही प्रिंस पटेल और उसकी रिश्ते की मौसी (आरोपी युवती) से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि युवती और उसके भांजे प्रिंस ने मनोज को पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला कर दिया।चोट छिपाकर घर में सोया, दोपहर में हुई मौत मृतक के भाई संतोष कुमार पटेल द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, खून से लथपथ मनोज किसी तरह अपने घर पहुंचा, लेकिन उसने इस हमले और मारपीट की जानकारी घर में किसी को नहीं दी। वह सीधे अपने कमरे में जाकर लेट गया।दोपहर करीब 2 बजे जब मनोज की पत्नी रीना और भाई संतोष ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो वह नहीं उठा। उसके सिर पर गंभीर चोटें देखकर परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद मनोज को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी प्रिंस पटेल और उसकी मौसी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
