अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BSNL लाया 70 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, मिल रहे कई बेनिफिट्स

On: May 27, 2026 7:56 PM
Follow Us:
BSNL Recharge plan 2026
---Advertisement---

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान उतारा है, जिसमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, फ्री SMS समेत कई तगड़े बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले कुछ साल से निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देना शुरू कर दिया है। सरकार ने भी पब्लिक टेलीकॉम ऑपरेटर की इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कंपनी ने नेटवर्क को बेहतर करने के लिए लाखों नए 4G/5G मोबाइल टावर्स लगाए हैं। वहीं, कंपनी जल्द ही 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है।

BSNL का नया प्लान
बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्लान की घोषणा की है। कंपनी ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी वाले इस सस्ते प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। कंपनी का यह प्लान यूजर्स को कुल 210GB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। BSNL का यह रिचार्ज प्लान 599 रुपये में आता है।

51 रुपये वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में 51 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 2GB डेटा के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने इस रिचार्ज प्लान को खास तौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया है। कंपनी अपने नेटवर्क में ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स को जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है।

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इससे पहले भी कंपनी ने पिछले साल 1 रुपये वाला प्लान पेश किया था, जिसमें नए यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान भी डेली 2GB हाई स्पीड डेटा समेत 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply