अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

virat-kohli-broken-record-अब किंग की टक्कर में कोई नहीं, विराट कोहली ने चकनाचूर किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड,

On: May 27, 2026 7:50 AM
Follow Us:
Rohit Sharma-Virat Kohli
---Advertisement---

virat-kohli-broken-record-विराट कोहली ने रोहित शर्मा का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली की टीम आरसीबी एक बार फिर से आईपीएल के फाइनल में है और हो सकता है कि खिताब भी जीत जाए। कहां तो 17 साल तक टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई और अब बैक टू बैक दो बार इसके करीब पहुंचती हुई दिख रही है। कोहली अब इतने आगे निकल गए हैं कि उनकी बराबरी करना या फिर पीछे छोड़ना आसान काम तो नहीं होने वाला है।

विराट कोहली ने खेल लिए हैं अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच
दरअसल विराट कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाल ​खिलाड़ी बन गए हैं, जहां इससे पहले रोहित शर्मा का नाम था, वहां अब उनका नाम लिख दिया गया है। कोहली ने अब तक 282 मैच आईपीएल के इतिहास में खेल लिए हैं। रोहित शर्मा के नाम 281 मैच आईपीएल में हैं। आरसीबी की टीम इस साल के आईपीएल में अब फाइनल में पहुंच चुकी है। इसलिए उन्हें एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा। वही रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है, यानी रोहित जहां थे, वहीं पर रहेंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद एमएस धोनी का नाम
इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं। जिन्होंने 278 मैच खेल हैं। वैसे तो सबसे ज्यादा मैच धोनी के ही नाम थे, लेकिन इस साल उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला, इसलिए विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। अब विराट कोहली को पीछे कर पाना आसान काम नहीं है। अगले सीजन भले ही रोहित उनसे आगे निकल जाएं। हालांकि जब तक ये दोनों खिलाड़ी खेलेंगे, ये आगे पीछे का खेल चलता रहेगा।

अब तक ऐसा रहा है कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली साल 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 282 मैचों में 9261 रन बनाए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने नौ शतक लगाए हैं। उनका औसत 92.00 का है और वे 40.09 के औसत से बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली की जिस तरह की फिटनेस है, उससे लगता है कि वे कई और साल तक इस टूर्नामेंट में खेलते रहेंगे। आने वाले आईपीएल फाइनल में भी उन पर नजर रहेगी। अगर उनका ​बल्ला चला तो टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से रोकना करीब करीब असंभव हो जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply