अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के खाते में हर महीने आयेंगे ₹3000, रूपये

On: May 26, 2026 4:41 PM
Follow Us:
pension-scheme-2026
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू करेगी, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे। अधिकारी ने यह भी कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और पूजा स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 3000 रुपये
नादिया के कल्याणी में एक प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म कल से राज्य सचिवालय द्वारा जारी किए जाएंगे। सभी भारतीय इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।’ सीएम ने कहा कि हमारी अन्नपूर्णा योजना की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। फॉर्म भरते ही 3,000 रुपये ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे।

मात्र 5 रुपये में मछली चावल का भोजन
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने लगभग पूरे बंगाल की 400 विशेष कैंटीनों में सप्ताह में दो बार 5 रुपये की रियायती दर पर मछली और चावल का भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य विभाग से अलग एक आयुष विभाग भी स्थापित करेगी।

सीएम ने लगाया जनता दरबार
वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपना दूसरा ‘जनता दरबार’ सोमवार को आयोजित किया, जिसमें बड़ी तादाद में नौकरी के इच्छुक युवा, शिक्षक, पेशेवर और आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने पहुंचे।

नौकरी के उम्मीद से बड़ी संख्या में पहुंचे युवा
शुभेंदु के आगमन से पहले ही सॉल्ट लेक स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों लोग जमा हो गए और इमारत के आसपास की तंग गलियां प्रतीक्षालय में तब्दील हो गईं। नौकरी के इच्छुक युवाओं के हाथों में फाइल तो बुजुर्ग नागरिकों के हाथों में कागजों के बंडल थे। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, नर्सें, पुलिस में नौकरी की इच्छुक महिलाएं और अन्य लोग भी मौजूद थे, जो इस उम्मीद के साथ आए थे कि वर्षों से अनसुनी उनकी फरियाद शायद अब सुनी जाए।

भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगे नारे
सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग गईं। लोग अर्जियां और ज्ञापन लेकर इंतजार करते रहे। शुभेंदु ने नौ मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद ‘जन-संपर्क’ के तहत यह पहल शुरू की थी और 18 मई को पहला ‘जनता दरबार’ आयोजित किया था। शुभेंदु जब सुबह 10 बजे के आसपास भाजपा कार्यालय पहुंचे, तो वहां ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाए गए। कई लोग दूर-दराज के जिलों से सीधे मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद लेकर आए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply