अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में डकैती डालने वाले पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

On: May 26, 2026 2:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर में डकैती डालने वाले पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर हुई 19 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात चंदौसी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी संभल और दो हापुड़ के रहने वाले हैं।मुठभेड़ के दौरान संभल के गांव जनेठा निवासी किशनपाल,प्रतापपुर निवासी मनोज और हापुड़ निवासी भूरा के पैर में गोली लगी है।इनके दो साथी दीपक और ओमवीर कॉम्बिंग के दौरान पकड़े गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं।तीन तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

बीते मंगलवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 19 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे।विरोध करने पर परिवार को बुरी तरह पीटा था।घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।चंदौसी रोड पर हुई मुठभेड़:-एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश चंदौसी रोड की ओर जा रहे हैं।पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया।अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाशों और घायल सिपाही अनुज चौधरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्लामनगर डकैती कांड: संभल और हापुड़ के पांच बदमाशों को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में किया गिरफ्तार 

बदायूं थाना इस्लामनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिठौली व कस्बा इस्लामनगर मे हुई डकैती/लूट की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा दी गयी बाइट। समर इंडिया 

इस्लामनगर में बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

Chemists Strike Today : आज बंद रहेंगे देशभर के मेडिकल स्टोर, जानें क्यों और कैसे मिलेंगी दवाइयां?

Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला हेक्सा ब्लेड… पेट में भ्रूण की भी मौत

Leave a Reply