अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

School Closed : हीटवेव का कहर! 5वीं तक के सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद

On: May 22, 2026 10:29 AM
Follow Us:
School Holiday
---Advertisement---

School Closed :बिहार की राजधानी पटना में हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. डीएम त्यागराजन ने आदेश जारी कर कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. वहीं कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की छुट्टी सुबह 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से कर दी जाएगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों पर भी यही पाबंदी
यह आदेश शुक्रवार 22 मई से मंगलवार 26 मई 2026 तक लागू रहेगा. डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों पर भी यही पाबंदी लागू की है. डीएम त्यागराजन ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि दोपहर में पड़ रही तेज गर्मी और लू से बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है. छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था. दोपहर में तेज धूप और लू की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन परेशान रहा.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3-4 दिनों तक गर्मी और बढ़ने की संभावना है. शुष्क मौसम के साथ तापमान में और इजाफा हो सकता है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. नंगे पैर धूप में न रहें. खासकर छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन करें.

अन्य जिलों में भी गर्मी का भीषण असर

गौरतलब है कि पटना के अलावा दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा है. छपरा और कैमूर में 5वीं तक के स्कूल पहले ही बंद कर दिए गए हैं. सासाराम में 5वीं तक के स्कूल 31 मई तक बंद रहेंगे, जबकि गया जिले में 25 मई तक छोटे बच्चों के स्कूलों पर बंदी लगाई गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply